Bihar: बिहार में स्पीकर पद पर फंसा पेंच, BJP- JDU में खींचतान, डिप्टी सीएम की संख्या पर भी मतभेद

पटना:  बिहार में नई सरकार के गठन से पहले एनडीए गठबंधन (बीजेपी और जेडीयू) में स्पीकर पद को लेकर मतभेद सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू दोनों ही इस पद पर दावा कर रही हैं, और फिलहाल आपसी बातचीत से रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।

इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) के पदों की संख्या पर भी मतभेद है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जेडीयू चाहती है कि अगर स्पीकर का पद बीजेपी को जाता है, तो राज्य में केवल एक ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। जेडीयू बिहार में दो डिप्टी सीएम नहीं चाहती है।

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होना है। इस बीच, आज (18 नवंबर) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ गांधी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

बुधवार को बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक
कल, बुधवार (19 नवंबर) का दिन बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम होने वाला है।

बीजेपी की बैठक: कल सुबह 10 बजे पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है।

एनडीए की बैठक: बीजेपी की बैठक के बाद कल ही एनडीए विधायक दल की बैठक भी हो सकती है। इस बैठक में गठबंधन के नेता का चुनाव होगा। चुने गए नेता विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल को सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एनडीए गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू के अलावा चिराग पासवान (एलजेपीआर), जीतन राम मांझी (हम) और उपेंद्र कुशवाहा (आरएलजेडी) की पार्टियां शामिल हैं।

नीतीश कुमार का नाम मुख्यमंत्री के लिए ‘फाइनल’
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति बन चुकी है और नीतीश कुमार का नाम फाइनल माना जा रहा है। हालांकि, सरकार में अन्य मंत्रालयों और पदों के बंटवारे पर चर्चा अभी जारी है। मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर सहयोगी दलों – उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी – ने पहले ही अपनी सहमति दे दी थी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar: किडनी डोनेशन पर उपदेश देने वालों को रोहिणी आचार्य ने घेरा, बोलीं – ‘एक बोतल रक्तदान’ करने में ही खून सूख….

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे : सोनाराम सिंकू

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी,भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।…

Spread the love

Muri : 27 से 31 म‌ई तक मोदी सरकार का पूतला दहन एवं 9-10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय

मुरी : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की आनलाईन बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time