Bihar Election Results 2025: बिहार की सबसे VIP सीट मोकामा से जीते छोटे सरकार, जाने मैथिली से तेजस्वी तक का हाल

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सामने आए तेजस्वी यादव की पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिससे राजनीतिक विशेषज्ञ भी चौंक गए। इस सवाल पर चर्चा हो रही है कि जब तेजस्वी यादव ने जनता से कई बड़े वादे किए थे, तो आखिरकार पार्टी का मुख्य वोट बैंक—मुस्लिम और यादव—उससे दूर क्यों हुआ।

RJD की हार के प्रमुख कारण
विश्लेषकों के अनुसार, महागठबंधन की मुख्य सहयोगी RJD इस बार महज 27 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को केवल 5 सीटें मिली हैं।

हार के मुख्य कारण हैं:

  • मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव: कई मुस्लिम मतदाताओं ने इस बार AIMIM को वोट दिया, जिससे महागठबंधन को नुकसान हुआ।
  • JDU की पकड़: कुछ सीटों पर मुस्लिम मतदाता JDU के पक्ष में गए।
  • यादव वोटों का बिखराव: यादव वोटों में विभाजन होने से RJD कमजोर हुई।
  • जनसुराज पार्टी का प्रवेश: कई जगह विपक्षी वोट कटने से RJD को नुकसान हुआ।
  • सरकारी योजनाओं का असर: नीतीश कुमार की योजनाओं से लाभान्वित यादव और अन्य जातीय समूह एनडीए की ओर झुके, जिससे महागठबंधन का वोट शेयर प्रभावित हुआ।

प्रमुख सीटों के परिणाम

मोकामा: JDU के अनंत सिंह ने RJD की वीणा देवी को 28,206 वोटों से हराया।

राघोपुर: तेजस्वी यादव 13,880 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि BJP के सतीश कुमार दूसरे स्थान पर हैं।

महुआ: महुआ विधानसभा सीट पर तेजप्रताप को करारी हार मिली है, उन्हें LJP के संजय कुमार 35 हजार से वोटों के अंतर से हराया है. इस बार तेज प्रताप अपनी नई जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान में आए थे.

तारापुर: सम्राट चौधरी को 1,22,199 वोट मिले, जबकि RJD के अरुण कुमार को 76,379 वोट मिले।

अलीनगर: BJP की मैथिली ठाकुर 9,874 वोटों से आगे, RJD के बिनोद मिश्रा पीछे।

छपरा: BJP की छोटी कुमारी 7,739 वोटों से आगे, RJD के खेसारी लाल यादव पिछड़े। खेसारी ने कहा, “लोग बहुत अच्छे हैं। मैं हमेशा उनके बीच रहूंगा और ईश्वर पर भरोसा करता हूं।”

अन्य प्रमुख जीतें
बेगूसराय-चेरिया बरियारपुर: JDU के अभिषेक आनंद जीते।
भागलपुर-गोपालपुर: JDU के शैलेश कुमार मंडल जीते।
कहलगांव: JDU के शुभआनंद मुकेश जीते।
गायघाट: JDU की कोमल सिंह जीतीं।
बगहा-रामनगर: BJP के नंदकिशोर राम 35,283 वोटों से जीते।
नालंदा: JDU के श्रवण कुमार 35,000 से अधिक वोटों से जीते।
पीरपैंती: BJP के मुरारी पासवान जीते।
बक्सर-राजपुर: JDU के संतोष निराला विजयी।
हरनौत (नालंदा): JDU के हरि नारायण सिंह दसवीं बार जीते।
गया-वजीरगंज: BJP के बीरेंद्र कुमार 12,985 वोटों से जीते।
कटोरिया: BJP के पुरुष लाल टूड्डू 15,000 वोटों से जीते।
धौरैया: JDU के मनीष कुमार 25,000 वोटों से जीते।
बेलहर: JDU के मनोज कुमार 35,000 वोटों से जीते।
अमरपुर: JDU के जयंत राज 25,000 वोटों से जीते।
बांका: BJP के रामनारायण मंडल 20,000 वोटों से आगे।
भागलपुर: BJP के रोहित पांडे विजयी।

बिहार चुनाव 2025 ने स्पष्ट कर दिया कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दी। एनडीए की प्रचंड जीत ने महागठबंधन और RJD के लिए चुनौती पेश की है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

    Spread the love

    Ranchi : कुर्मी समुदाय को एकजुट होने से सरकार रोक रही है : देवेंद्र नाथ महतो

    प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *