Bihar Election: बिहार में NDA की बंपर जीत पर झारखंड भाजपा ने जताई खुशी, कहा – जनता का फैसला विकास के पक्ष में

जमशेदपुर:  झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अभूतपूर्व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के भरोसे का मजबूत संदेश है।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बिहार की जनता ने जाति-आधारित राजनीति, नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वाली प्रवृत्तियों को नकारते हुए विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिया।

घाटशिला उपचुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा हर जनादेश का पूरा सम्मान करती है। यह परिणाम पार्टी के लिए आत्मसमीक्षा और संगठन सशक्त करने का अवसर है। पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी, जनता से संवाद बढ़ाएगी और स्थानीय मुद्दों पर और सक्रिय रूप से काम करेगी।

अमरप्रीत सिंह काले ने आगे कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन जनता की सेवा और विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता हमेशा अडिग रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए विकास की गति को तेज करेगा और झारखंड में भाजपा नई ऊर्जा और मजबूती के साथ जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी।

Spread the love
  • Related Posts

    Saraikela: किराना दुकान में चोरी का राज खुला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सरायकेला:  राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह घटना सामने आने के बाद दुकान मालिक…

    Spread the love

    Jamshedpur: टेल्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

    जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफिट मैदान के पास पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान तबरेज़ आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *