पोटका : पोटका पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जोजोसाई निवासी 29 वर्षीय बुधराम सरदार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधराम सरदार हाता से पोटका की ओर बाइक से आ रहा था। पोटका पेट्रोल पंप के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी किशन गुप्ता मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से घायल बुधराम सरदार को तत्काल पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Potka : सीडब्ल्यूएस ने फूड एंड न्यूट्रिशन सिस्टम्स चैंपियंस को दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण
There is no ads to display, Please add some


















































