Jamshedpur : आरसीजेई अध्यक्ष वीना और सुजय बने सचिव, नयी टीम ने संभाला पदभार, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में संपन्न

जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (आरसीजेई) का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई नेतृत्व टीम ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में पीडीजी डॉ. आर. भारत, पीडीजी रोटेरियन रोनाल्ड डीकोस्टा और असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शिवानी गोयल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रोटेरियन प्रतिम बनर्जी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाना रहा।

शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने नई टीम को रोटरी के मूल मंतव्य सेवा सर्वाेपरि के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा के कार्य आगे बढ़ाने का संदेश दिया। रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन वीना मित्रा एवं सचिव रोटेरियन सुजय जे. करनाड ने पदभार संभाला। इसके साथ ही नवगठित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को बधाई दी गई और यह विश्वास जताया गया कि नई टीम क्लब की सेवा परंपरा को और ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

समारोह के दौरान रोटरी वर्ष 2025-26 की निवर्तमान टीम अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत कौंटिया एवं सचिव रोटेरियन आर. संतोषी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उनके कार्यकाल में क्लब ने कई प्रभावी सामाजिक सेवा परियोजनाओं का सफल संचालन किया और सदस्यों के बीच आपसी सहभागिता को सुदृढ़ बनाया। क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ रोटरी नेतृत्व के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में नई टीम को मंगलकामनाएँ देने के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time