Jamshedpur : जुगसलाई में एंटी लारवा छिड़काव की मांग को लेकर पार्षदों ने सिविल सर्जन से की मुलाकात

जमशेदपुर : शहर में मलेरिया एवं डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी एवं सत्यनारायण अग्रवाल ने शुक्रवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मुलाकात कर जुगसलाई क्षेत्र में अविलंब एंटी लारवा का छिड़काव कराने की मांग की।

पार्षदों ने सिविल सर्जन को बताया कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अत्यंत घनी आबादी वाला इलाका है। वर्तमान में नगर परिषद द्वारा एंटी लारवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है, जिससे मलेरिया एवं डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में शीघ्र एंटी लारवा का छिड़काव कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने पार्षदों की मांग को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि सामान्यतः स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लारवा छिड़काव का कार्य कराया जाता है, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसकी जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय की होती है। इसके बावजूद जुगसलाई की गंभीर स्थिति एवं घनी आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

मुलाकात के दौरान सिविल सर्जन ने तत्काल दूरभाष पर टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व जुस्को) के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जुगसलाई के संवेदनशील क्षेत्रों में शीघ्र एंटी लारवा का छिड़काव कराने का आग्रह किया। इस पर टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि 1 अगस्त से जुगसलाई के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लारवा छिड़काव अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा।

पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल एवं अनिल मोदी ने स्वास्थ्य विभाग तथा टाटा स्टील यूआईएसएल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयास से जुगसलाई में मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और क्षेत्रवासियों को इन मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने में सफलता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,236 मामलों का निपटारा, 88.13 लाख की हुई वसूली

झाड़ग्राम : जिला अदालत परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,236 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के निस्तारण के दौरान विभिन्न मदों में कुल…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, धोलाबेड़ा की दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम बांसदा पंचायत के धोलाबेड़ा गांव में बड़ी छापामारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time