Jamshedpur: बिहार में NDA के पक्ष में प्रचंड जनादेश, JDU जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने जताया हर्ष

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश देकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर पूरी तरह भरोसा करती है।

आकाश शाह ने कहा कि इस चुनाव में जनता दल यूनाइटेड, भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता का अटूट विश्वास और समर्थन दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की यह शानदार जीत जनता की उम्मीदों, विश्वास और बेहतर भविष्य की आकांक्षाओं को दर्शाती है। यह साबित करता है कि जब राजनीति जनहित, पारदर्शिता और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो जनता उसे भरपूर समर्थन देती है।

आकाश शाह ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सुशासन के मॉडल ने बिहार की राजनीतिक दिशा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। जनता का अपार समर्थन गठबंधन के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और जिम्मेदारी को और मजबूत करता है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा विधायक ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा की, मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में विधायक समीर कुमार मोहंती की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति एवं सहकारिता पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनता को नियमित राशन देने, डाकिया…

    Spread the love

    Gua : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने गुवा सेल प्रबंधन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करने की कही बात

    गुवा : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (झामसंसं) के यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time