पोटका: पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता, जनता का भरोसा और झारखंड सरकार की नीतियों की जीत है।
विधायक ने आगे कहा कि इस चुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब झारखंड में भाजपा का प्रभाव घटता जाएगा। लोगों ने विकास, सम्मान और स्थिरता को प्राथमिकता दी और अपनी पसंद से सरकार पर भरोसा जताया।
संजीव सरदार ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी जनता इसी विश्वास के साथ भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड की अस्मिता और विकास को बनाए रखने वाली सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत है।
There is no ads to display, Please add some



















































