जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा पिछले दिनों बाबा धाम यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गये थे। फलस्वरूप उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रविवार को श्री विश्वकर्मा अस्पताल से सकुशल घर आ गये। उनके अस्वस्थ होने की सूचना पाकर उनके अनेक शुभचिंतक मुलाकात करने पहुंचे।आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रहे हरे लाल महतो उनसे मुलाकात किये तथा हालचाल जाना तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रोफेसर रविशंकर मौर्य, जिला इकाई के वरिष्ठ नेता एवं कमिंस यूनियन के संयुक्त महामंत्री शंभू शरण, शैलेश कुमार, लकीकांत महतो , संजय मालाकार आदि प्रकाश विश्वकर्मा से मिलें।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित
There is no ads to display, Please add some




















































