Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो सोनारी स्थित सीपी क्लब के पास, मेन रोड में खोला गया है।

​इस शुभ अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के शीर्ष पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव दलजीत सिंह और सह-सचिव बलराम सरदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

​उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने श्री मालिया महानंदा  को उनके नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

​इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के पूर्व सचिव  रूपेश प्रजापति और अभिमन्यु कुमार सम्मिलित हुए। साथ ही, संस्था के सक्रिय सदस्य निरंजन और विनय सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और समारोह की शोभा बढ़ाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो की तरह जुगसलाई में भी TSUISL चलाए स्वच्छता अभियान : अनिल मोदी

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time