Jamshedpur : मानगो की तरह जुगसलाई में भी TSUISL चलाए स्वच्छता अभियान : अनिल मोदी

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने TSUISL (JUSCO) द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान प्रारंभ किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए TSUISL प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मानगो में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जुस्को द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है।

श्री मोदी ने इस संबंध मेंTSUISL प्रबंधन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इसी प्रकार का विशेष स्वच्छता अभियान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जुगसलाई भी टाटा स्टील के गैर-कंपनी क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा टाटा स्टील के मुख्य कारखाने के बिल्कुल समीप स्थित है। इसके बावजूद यहां वर्षों से बड़े नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव, गंदगी एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई एक घनी आबादी वाला एवं अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होना यहां की प्राथमिक आवश्यकता है।

उन्होंने जुस्को प्रबंधन से विशेष रूप से जुगसलाई क्षेत्र के चार प्रमुख बड़े नालों की तत्काल सफाई कराने की मांग की, ताकि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार जुस्को ने मानगो क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया है, उसी प्रकार जुगसलाई क्षेत्र की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता देते हुए यहां शीघ्र विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता को भी बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना जुस्को की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहर का अमन चैन खराब करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा : वरीय पुलिस अधीक्षक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु से मिला मानकी-मुंडा संघ का प्रतिनिधिमंडल, क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन पर आयोजित कार्यशाला में किया आमंत्रित

25 अक्टूबर को चाईबासा में होगा क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर विचार-मंथन चाईबासा  (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मानकी-मुंडा संघ, कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति, चाईबासा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मांग पत्र सौंपने के 24 घंटे के भीतर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, स्थानीय लोगों में हर्ष

पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित डोर-टू-डोर कचरा उठाव की सेवा पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time