Jamshedpur : शहर का अमन चैन खराब करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा : वरीय पुलिस अधीक्षक

CGPC का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर किया स्वागत

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब से उनके कार्यालय में मिला एवं उन्हें सिख समुदाय की ओर से शॉल एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अधिकांश स्थानों से ट्रैफिक पुलिस हटा कर शहर की विधि व्यवस्था को मजबूत करने में लगाए जाने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें संपूर्ण कोल्हन क्षेत्र के सभी 42 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयो एवं मान्यता प्राप्त संस्थाओं धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल सेंट्रल सिख नौजवान सभा सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा एवं अन्य द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया साथ ही पारिवारिक विवादों से संबंधित केस थाना आने पर उससे पहले संबंधित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सुलझाने का मौका देने का अनुरोध किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब ने कहा कि जो भी सुधार हो पाया है वह जनता के सहयोग से ही हो पाया है।  उन्होंने हर अच्छे कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला सलाहकार कुलविंदर सिंह पन्नू परविंदर सिंह सोहल सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सरबजीत सिंह ग्रेवाल अमृत पाल सिंह आदि कई लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल में कृषि व वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल, साल पत्तों की थालियां बिकेंगी मुंबई में

झाड़ग्राम : जंगलमहल में कृषि एवं वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल की गई है। मंगलवार को झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time