Jamshedpur : अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन के वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्यों में अग्रणी डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया, उनका कुशल-क्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन अविभाजित बिहार में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश एवं जिला इकाई को प्रारंभ करने का श्रेय डॉ. विजय कुमार अग्रवाल को जाता है. लगभग 31 वर्ष पूर्व उन्होंने जमशेदपुर में सम्मेलन की पहली इकाई की स्थापना की थी. उनके अथक प्रयासों से प्रारंभ हुआ यह संगठन आज पूरे झारखंड में एक सशक्त सामाजिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुका है.

डॉ. विजय कुमार अग्रवाल द्वारा रोपे गए इसी संगठनात्मक पौधे ने समय के साथ एक विशाल वटवृक्ष का स्वरूप धारण किया. इसी संगठनात्मक परंपरा में जमशेदपुर के प्रेम नारायण गर्ग झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बने और आज उसी वटवृक्ष की एक सशक्त शाखा के रूप में रांची के बसंत कुमार मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं.

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, जिला महामंत्री मंटू अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया तथा युवा इकाई के अध्यक्ष सन्नी संघी उपस्थित थे.

भेंट के दौरान डॉ. विजय कुमार अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा अग्रवाल ने सम्मेलन के प्रारंभिक दिनों की अनेक स्मृतियाँ प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा कीं. पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए दोनों भावुक हो उठे. प्रतिनिधिमंडल ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके मार्गदर्शन को सम्मेलन की अमूल्य धरोहर बताया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन, कांग्रेस पार्टी पर दोहरा रवैया अपनाने का लगाया आरोप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time