Gua : रामनगर राम मंदिर में रथ यात्रा पर महाभोग प्रसाद का वितरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गुवा : रथ यात्रा के पावन अवसर पर गुवा के रामनगर स्थित राम मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के साथ महाभोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम मंदिर के पुजारी गौतम पाठक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक तथा स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा को विधिवत महाभोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी एवं खीर का महाभोग प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महाभोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग मंदिर पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि रथ यात्रा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर रेनू सिंह, विश्वकेशन महापात्रा, नागेंद्र पाठक सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढें : Gua : खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते है : नारायण शर्मा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time