Gua : खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते है : नारायण शर्मा

टाटा डीएवी नोवामुंडी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

गुवा : टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में डी.ए.वी. स्पोर्ट्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ की गई। बतौर मुख्य अतिथि नारायण शर्मा (चीफ इंजीनियरिंग सेवा टाटा स्टील) एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर निशिकांत सिंह (हेड एडमिन, टाटा स्टील, नोवामुंडी) अतिथि डी. डी. सी. चाईबासा – पश्चिमी सिंहभूम उत्कर्ष कुमार (आई. ए. एस.), सविता तोपनो, पंचायती राज अफसर, उदय प्रताप सिंह,जनसंपर्क अधिकारी एवं पप्पू रजक बी. डी. ओ. एवं विभिन्न डी.ए.वी. विद्यालय के प्राचार्य गण उपस्थित थे।

अतिथियों की अगवाई विद्यालय के बैंड ग्रुप के कप्तान विराज वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति धुन के साथ की गई। अतिथियों का स्वागत संगीत गायन मंडली के साथ मनमोहक स्वागत गान गाकर किया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ दिए गए। विभिन्न डी.ए.वी. विद्यालय से आए हुए फुटबॉल टीमों ने खेल ध्वज लगने के बाद मार्च पास्ट करके अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।क्रीड़ा शिक्षक ने बताया कि आज के टूर्नामेंट में अंडर 17 वर्ग में डी.ए.वी. चाईबासा, डी.ए.वी. चिड़िया, डी.ए.वी. झींकपानी एवं डी.ए.वी. बिष्टुपुर से कुल 61 प्रतिभागी तथा अंडर 19 वर्ग में डी.ए.वी. नोवामुंडी, डी.ए.वी. बिष्टुपुर एवं डी.ए.वी. गुवा से 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डी.ए.वी. बिष्टुपुर अंडर-14 बालक वर्ग सीधे जोनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। यह प्रतियोगिता क्लस्टर लेवल पर आयोजित की गई है।

फाइनल मैच अंडर 17 वर्ग में डी. ए. वी. चिरिया व डी. ए. वी. झींकपानी के मध्य हुई जिसमें डी. ए. वी. चिरिया विजयी हुई। फर्स्ट उप विजेता डी. ए. वी. झींकपानी व द्वितीय उपविजेता डी. ए. वी. बिष्टुपुर रही। फाइनल मैच अंडर 19 वर्ग में डी. ए. वी. बिष्टुपुर व गुवा के मध्य आयोजित हुआ जिसमें डी. ए. वी. बिष्टुपुर विजेता व डी. ए. वी. गुवा द्वितीय उपविजेता रही जबकि तृतीय उप विजेता डी. ए. वी. नोवामुंडी रही।

सभी प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। विजयी टीम आगे जोनल लेवल के लिए शिरकत करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला ने कहा कि डी.ए.वी. स्पोर्ट्स के आयोजन का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना एवं चैंपियंस का निर्माण करना है। हमारे सभी प्रतिभागी खिलाड़ी, खिलाड़ियों और कोचों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। मुख्य अतिथि नारायण शर्मा ने कहा कि “खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल में आपकी लगन और भागीदारी है।“ विशिष्ट अतिथि निशिकांत सिंह ने कहा कि “विद्यालय स्तर पर ऐसी खेल प्रतियोगिताएँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है।“ कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। मौके पर सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time