Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी

गुवा : गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से देर शाम तक आसमान बादलों से ढका रहता है, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कई दिनों से लोगों को धूप देखने का अवसर नहीं मिला है।

लगातार नमी और ठंडक के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। पर्याप्त पानी मिलने से सारंडा क्षेत्र के खेतों में गोड़ा धान और रोपा धान की रोपाई युद्ध स्तर पर चल रही है। किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में रोपाई कार्य में जुटे हुए हैं।

समय पर हुई बारिश से इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं, गुवा,किरीबुरू और मेघाहातुबुरु के शहरी क्षेत्रों में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। धूप नहीं निकलने से कपड़े कई दिनों तक सूख नहीं पा रहे हैं। लोग मजबूरी में पंखे, हीटर और अन्य विद्युत उपकरणों की मदद से कपड़े सुखा रहे हैं।

लगातार नमी के कारण घरों में सीलन भी बढ़ने लगी है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार वर्षा के कारण किरीबुरू का मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिनभर ठंडी हवाएं और हल्की फुहारें लोगों को गर्मी से राहत तो दे रही हैं,

लेकिन लगातार बारिश के कारण दैनिक कार्यों में बाधाएं भी उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश और घने कोहरे का यही दौर जारी रहा, तो जनजीवन पर इसका प्रभाव और बढ़ सकता है। हालांकि किसान आशान्वित हैं कि मानसून की यह मेहरबानी उनकी मेहनत को बेहतर पैदावार में बदल देगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर संचालन समिति का गठन, 26 जुलाई को होगी अगली बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time