जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखने को मिली। समारोह के मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक रहे, जिनके गरिमामयी गायन ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की। ​राजधानी रांची में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक ने शास्त्रीय गायन की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन करते हुए विविध रागों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। उनकी गायकी में निहित शास्त्रीय अनुशासन, भाव-गांभीर्य और स्वर-विस्तार ने उपस्थित संगीत-मर्मज्ञों एवं श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।

प्रस्तुति के दौरान पखावज पर श्रवण कुमार पाठक की लयात्मक संगत ने गायन के प्रवाह को अद्वितीय सम्मोहन प्रदान किया। वहीं, मनोहर कुमार पाठक, प्रियंका पाठक, उत्कर्ष एवं निशान्त ने सह-गायन और वाद्य-संगत के माध्यम से मुख्य गायक के सुरों को पूर्णता प्रदान की।
​कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि पद्म श्री मधु मंसूरी जी तथा कला संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक की सांगीतिक साधना और कलात्मक अवदान की सराहना करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य में शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जगन्नाथ महोत्सव जैसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time