Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

डॉ. परितोष ने कहा कि केंद्र सरकार का अहंकार इस स्तर तक पहुंच चुका है कि अब संवाद की जगह दमन का रास्ता अपनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के साथ किया गया व्यवहार भी लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है और यह देश के लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज करने जैसी कार्रवाइयों का कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें तथा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री छात्रों एवं उनके परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

डॉ. परितोष ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार को छात्रों तथा युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि उसे दबाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में संस्कार और सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

विलुप्त होते संस्कारों को पुनर्जीवित करने के लिए महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए- रेखा राठी जमशेदपुर : झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक ‘विचार मंथन’ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time