Gua : विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर संचालन समिति का गठन, 26 जुलाई को होगी अगली बैठक

गुवा : आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर मेघाहातुबुरू स्थित सामुदायिक भवन में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलियस चाम्पिया ने की। इस दौरान किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया।

संचालन समिति के अध्यक्ष रोया राम चाम्पिया, कार्यकारी अध्यक्ष एस. होरो, महासचिव रमेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष लखन चाम्पिया, उपाध्यक्ष शुभनाथ हेंब्रम, इलियस चाम्पिया एवं श्रीमती सुमन मुंडु, सचिव गोपी लागुरी, संयुक्त सचिव बीर सिंह मुंडा, संगठन सचिव माधव चन्द्र कोड़ा एवं श्रीमती सानी हेस्सा, कार्यालय सचिव सेरगेया अंगारिया तथा मीडिया प्रभारी श्याम चन्द्र टुडू एवं बीरबल गुड़िया को बनाया गया। बैठक में चारों पंचायतों के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, पार्वती किड़ो, लिपि मुंडा एवं प्रफ्फुलित ग्लोरिया टोपनो को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा धनुर्जय लागुरी, मार्शल पुरती, कृष्णा गागराई, अर्जुन हेंब्रम, आर.के. सिंकु, निर्मल पुरती, साधु राम चातर, शांतनु बिरुली, गुलाब हाईबुरु, उम्बलन हेस्सा, एलिजवेद पुरती, लोदरो स्वांसी, पांडु कोंगाड़ी, बलभद्र बिरुली, विनोद होनहागा, रेंसो सुंडी सहित अन्य लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संचालन समिति की अगली बैठक 26 जुलाई 2026 (रविवार) शाम 4 बजे किरीबुरू सामुदायिक भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू, आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरू, आदिवासी कल्याण केन्द्र प्रोस्पेक्टिंग, आदिवासी सरना समिति किरीबुरू-मेघाहातुबुरू, संथाल एम्प्लाई एसोसिएशन, उरांव-खड़िया समाज, ऑल इंडिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण समिति, आदिवासी हो समाज युवा महासभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सभी मुखियागण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : सीआईएसएफ गुवा में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time