Jamshedpur नरभेराम टीवीएस ने कर्मचारी का बकाया व फाइनल सेटलमेंट रोका,  चीफ लेबर कमिश्नर तक पहुंचा मामला

जमशेदपुर : साकची स्थित नरभेराम टीवीएस शोरूम में कार्यरत परसुडीह के मकदुमपुर मुंशी मुहल्ला निवासी प्रीतम कुमार सिन्हा ने प्रबंधन पर बकाया एवं फाइनल सेटलमेंट रोकने का आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रीतम कुमार सिन्हा ने एक शिकायत चीफ लेबर कमिश्नर के यहा दर्ज कराया है। प्रीतम कुमार सिन्हा वहां बैक ऑफिस में कार्यरत में मार्च 2023 से कार्यरत थे। लेकिन उन्होंने किसी कारणवश 8 जून 2026 को कंपनी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के पहले कंपनी को पहले ही उन्होंने सूचित कर दिया था। जिसमें बताया था कि वह 8 जून से काम नहीं करेगा। इससे जुड़ा लिखित मेल भी कंपनी को उन्होंने किया था।  साथ ही मई 2026 का वेतन और फाइनल सेटलमेंट देने का आग्रह किया था। इसके बावजूद  फाइनल सेटलमेट नहीं किया गया। जबकि नियमतः 45 दिन तक किसी कर्मचारी का फाइनल सेटलमेंट नहीं रोका जाना चाहिए। लेकिन कंपनी ने उनका फूल और फाइनल सेटलमेंट रोके रखा। जिसके कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी झेलने को विवश है। बार-बार मेल, व्हाट्सएप और दूरभाष के माध्यम से कंपनी के ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजर संगीता मंडल से बकाया भुगतान करने का आग्रह किया, लेकिन कंपनी की ओर से इन्हें ना कोई उचित आश्वासन मिला ना ही कोई लिखित जवाब मिला। नरभेराम टीवीएस प्रबंधन के इस कार्यशैली से परेशान होकर कर्मचारी प्रीतम कुमार सिन्हा ने इस आशय की शिकायत डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर झारखण्ड को केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी पोर्टल के माध्यम से की।प्रीतम कुमार सिन्हा ने बातचीत में बताया कि काम छोड़ने का कारण यह है की कंपनी में आने का पंचिंग टाइम फिक्स रहता था पर छुट्टी होने का पंचिंग टाइम फिक्स नहीं था, उसके एवज़ में कंपनी के द्वारा कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाता था। जिसके कारण उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया।

इधर इस संदर्भ में जब कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर संगीता मंडल से बात की गई तो उनका कहना था कि चीफ लेबर कमिश्नर से नोटिस आएगा तो उसका जवाब हम दे देंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

    जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

    Spread the love

    Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

    कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time