पोटका : जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस), बारीडीह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के पुस्तकालय के लिए 200 से अधिक पुस्तकें दान स्वरूप प्रदान कीं। इन पुस्तकों का उपयोग विद्यालय की “मोबाइल लाइब्रेरी” पहल को और प्रभावी बनाने में किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक बच्चों तक पढ़ने की सामग्री पहुंच सके। जेपीएस बारीडीह के इंटरेक्ट क्लब की छात्राओं वंशिका और मौलिका ने प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी को पुस्तकें सौंपीं। इस अवसर पर प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल, शिक्षिका सुष्मिता तथा समाजसेवी सौविक साहा उपस्थित रहे। प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने टांगराईन विद्यालय की मोबाइल लाइब्रेरी पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के प्रसार की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जलाभिषेक के लिए यूनियन का जत्था हुआ बाबा नगरी रवाना



















































