Jamshedpur : जलाभिषेक के लिए यूनियन का जत्था हुआ बाबा नगरी रवाना

जमशेदपुर : गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था प्रातः 7 बजे यूनियन कार्यालय परिसर से कोच बस द्वारा बाबा नगरी के लिए देवघर रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में कांवरिया यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में बोल-बम का जयकारा लगाते हुए यहां से विदा लिये। बताते चलें कि यह जत्था सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा नगरी के लिए पैदल जाएगा। जहां सभी जलाभिषेक करेंगे। इस धर्म यात्रा में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य आदि गेरुआ व सफेद वस्त्र धारण कर जयकारे लगाते हुए यहां से रवाना हुये।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को सावन के महीने में जलाभिषेक करने का अलग ही महत्व है। हम-सब प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में अपने मजदूर भाईयों तथा कंपनी के उन्नति की कामना को लेकर पैदल यात्रा पूरी कर भोले शंकर को जलाभिषेक करते हैं। बाबा ही उचित मार्गदर्शन कर सही राह दिखाते हैं। सभी श्रद्धालु स्वर्गीय श्री जेएन टाटा साहब के प्रतिमा को नमन कर यहां से यात्रा प्रारंभ किये। श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते यूनियन कार्यालय पहुंचकर यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की सबों को शुभकामनाएं दिये।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित, भविष्य की राह चुनने में विद्यार्थियों का किया गया मार्गदर्शन 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : खड़गपुर मंडल के 45 रेल अधिकारियों – कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद दी गई ससम्मान विदाई

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शुक्रवार को 45 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडलीय रेलवे अस्पताल के सभागार में…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time