Jadugora : गालूडीह नहर में घटिया बोल्डर पिचिंग से विधायक सोमेश सोरेन हुए नाराज, स्थल निरीक्षण कर सहायक व कनीय अभियंता को लगायी फटकार

वगैर शिलान्यास 17 करोड़ की लागत से 56 किलोमीटर नहर किनारे किया जा रहा था बोल्डर चिपिंग, झामुमो नेता सुनील किस्कू के विरोध से खुला राज

जादूगोड़ा :  झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से गालूडीह बराज से उड़ीसा जाने वाली 56 किलोमीटर नहर के दोनों किनारे बोल्डर पिचिंग में घटियां निर्माण पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन भड़क उठे। स्थल निरीक्षण कर खूद निर्माण की जांच की  तथा वहां मौजूद बराज के सहायक अभियंता विनोद कुमार बास्के व जूनियर इंजीनियर गोपाल हांसदा की खरी-खोटी सुनाई व घटिया निर्माण को लेकर फटकार लगाई । घाटशिला विद्यायक सोमेश सोरेन की नाराज़गी इस बात को लेकर थी कि गालूडीह बराज से उड़ीसा जा रही नहर के दोनों किनारे 17 करोड़ की लागत से 56 किलोमीटर बोल्डर पिचिंग का कार्य में संवेदक पंकज कंस्ट्रक्शन ( गढ़वा ) ने विधायक सोमेश सोरेन से शिलान्यास की जरूरत तक नहीं समझी व क्षेत्र के विधायक की अनदेखी कर 17 करोड़ की योजना को लीपापोती कर राशि हड़पने की कोशिश शुरू की। संवेदक की इस मंशा से वे खफा दिखे । विधायक ने तत्काल कार्य को ठप करा दिया।

गालूडीह बराज

गौरतलब हो कि एक दिन पूर्व झामुमो कार्यकर्ता सुनील किस्कू ( कुमीर मूढ़ी ) द्वारा घटिया निर्माण की लेकर विरोध जताने पर संवेदक द्वारा उल्टे धमकाए जाने का मामला  बुधवार को जोर पकड़ा। जिसे विद्यायक सोमेश सोरेन ने गंभीरता से लिया । यह धमकी गढ़वा के पंकज कंस्ट्रक्शन को भारी पड़ गई व विद्यायक सोमेश सोरेन की अगुवाई में झामुमो नेता,बाघराय मार्डी, प्रधान सोरेन, जगदीश भगत समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता संवेदक के खिलाफ गोलबंद होकर घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ जमकर विरोध जताया व संवेदक के मुंशी विकास यादव की फटकार लगाई व कार्य को ठप करा दिया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : संगठन की मजबूती,बूथ सशक्तिकरण तथा रविदास जयंती को लेकर बहरागोड़ा में भाजपा नेताओं का मंथन

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time