बहरागोड़ा : अंचल के मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे लैम्पस परिसर के समीप एक व्यक्ति द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी राजा राम सिंह मुंडा के निर्देश पर अंचल कर्मचारी, हल्का अमीन और स्थानीय पुलिस बल के साथ मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने शनिवार को संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया।वहीं मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद जांच टीम और मुखिया राम मुर्मू ने संबंधित पक्ष को सख्त निर्देश देते हुए जमीन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करने का फरमान जारी किया है। अंचलाधिकारी कार्यालय के अनुसार कागजातों की जांच के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सांड्रा पंचायत पहुँचे एलआरडीसी: आंगनवाड़ी से लेकर राशन दुकान और स्कूल तक का परखा हाल



















































