ग्वाल काटा पंचायत के पूर्व मुखिया सीता राम हांसदा ने उपायुक्त से सड़क मरम्मती की उठाई मांग
जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के जादूगोड़ा-हाता मुख्य पथ स्थित बालिजुडी बस स्टैंड से बासिला गांव तक जाने वाले सड़क काफी जर्जर हो गई है। बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। आलम यह है कि इस सड़क से गुजरने वाले स्कूली छात्र, मरीज और दैनिक मजदूरों का इस सड़क से गुजरना दुर्घटनाओं को आमंत्रित करने से कम नहीं है। सड़क के बीचों बीच बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रहाी है। खराब सड़क की वजह से लोग रोजाना सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। यह सड़क20 गांव कों जोड़ती है। इधर ग्रामीणों की समस्या कों देखते ग्वाल काटा पंचायत के पुर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा ने जिले के उपायुक्त से जल्द सड़क की मरम्मती की मांग उठाई है। बहरहाल देखना यह है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी जनता का दर्द कितना समझते है या उन्हें अपने हाल पर छोड़ देते हैं।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सांड्रा पंचायत पहुँचे एलआरडीसी: आंगनवाड़ी से लेकर राशन दुकान और स्कूल तक का परखा हाल
There is no ads to display, Please add some


















































