पोटका : समाजसेवी दुखनी सोरेन ने गुरुवार को राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर जएसएससी परीक्षा में संताली भाषा के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों की चिंताओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर संताली भाषा के प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा अभ्यर्थियों के हित में मामले पर पुनर्विचार कर न्यायपूर्ण निर्णय लेने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि प्रश्नपत्र में निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए हैं, तो इससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।
दुखनी सोरेन ने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों की मेहनत का सम्मान होना चाहिए और किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में सकारात्मक हस्तक्षेप कर न्यायसंगत निर्णय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इसे भी पढ़ें : Potka : टांगराईन स्कूल की मोबाइल लाइब्रेरी को जेपीएस बारीडीह का सहयोग, 200 से अधिक पुस्तकें भेंट



















































