बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच की.ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि भवरंजन महाकुड़ ने सरकारी जमीन को घेर रखा है. शिकायत मिलने पर मुखिया राम मुर्मू ने इसकी जानकारी जिला उपायुक्त और अंचल कार्यालय को देकर जांच की मांग की थी.जांच के दौरान सीओ ने उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन किया और संबंधित भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित व्यक्ति को अपनी जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. सीओ ने कहा कि दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Bahragora : कस्तुरबा की छात्राओं ने समझा खाकी का काम, कैसे आपातकाल में ‘डायल 112’ बनेगा मददगार
There is no ads to display, Please add some



















































