जमशेदपुर : महान मजदूर नेता माइकल जॉन के पुण्य तिथि पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर सोमवार को सर्व प्रथम प्रातः 7 बजे यूनियन कार्यालय में एकत्रित होकर स्वर्गीय माइकल जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किये।
तत्पश्चात बस एवं निजी वाहनों से सभी बिष्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। जहां माइकल जॉन के समाधि स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर सबों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वर्गीय माइकल जॉन के परिवारजन भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि माइकल जॉन न सिर्फ महान श्रमिक नेता थे , बल्कि वो राज्यसभा सांसद भी रहे। श्रमिक संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। यही कारण है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हर वर्ष उनके पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देती रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अस्वस्थ, मिलें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व अन्य
There is no ads to display, Please add some



















































