Jadugora : जादूगोड़ा की आदिवासी महिला ने जमीन बचाने की लगाई गुहार, विधायक से निराश होकर कागजात के साथ किया प्रदर्शन

जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट पंचायत अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के पाटकिता गांव निवासी आदिवासी महिला सोन मुनि भूमिज ने अपनी पुश्तैनी जमीन को कथित भू-माफियाओं से बचाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई।

पीड़िता का आरोप है कि बागबेड़ा पुलिस उन्हें उनकी ही जमीन पर निर्माण कार्य करने से रोक रही है तथा जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस के इस रवैये से कथित भू-माफियाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

विधायक से गुहार के बाद जमीन पर किया प्रदर्शन

सोन मुनि भूमिज का कहना है कि विधायक से भी उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह स्थित अपनी जमीन पर पहुंचकर जमीन संबंधी दस्तावेजों के साथ प्रदर्शन किया और अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री से प्रशासनिक जांच की मांग

पीड़िता ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष प्रशासनिक जांच कराने तथा कथित भू-माफियाओं से उनकी जमीन को मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आदिवासियों की रैयती जमीन को सुरक्षित रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

सोन मुनि भूमिज के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के घाघीडीह मौजा स्थित उनकी खातियानी जमीन पर विवाद खड़ा किया जा रहा है। उनका दावा है कि घाघीडीह मौजा, थाना बागबेड़ा, खाता खाता नम्बर 2 प्लांट 4992 , रकवा .97 डिसमिल व खाता नंबर 13 प्लॉट नंबर 4993 कुल रकवा 13.73 डिसमिल
कुल 29.520  डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों की रैयती संपत्ति है। जब उन्होंने वहां मकान निर्माण शुरू करने का प्रयास किया तो कथित रूप से बागबेड़ा पुलिस और भू-माफियाओं ने बाधा उत्पन्न की।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। अब उनकी उम्मीद मुख्यमंत्री से न्याय मिलने पर टिकी है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह + 2 में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने अशोक कुमार दास, उपाध्यक्ष चुनी गई सुनीता कुमारी सिंह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,236 मामलों का निपटारा, 88.13 लाख की हुई वसूली

झाड़ग्राम : जिला अदालत परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,236 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के निस्तारण के दौरान विभिन्न मदों में कुल…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, धोलाबेड़ा की दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम बांसदा पंचायत के धोलाबेड़ा गांव में बड़ी छापामारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time