Bihar IPS: बिहार के देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, जानें इनके बारे में

मुंबई: करीब 56 साल पहले मिथिला यानी उत्तरी बिहार की सांस्कृतिक नगरी दरभंगा के मिश्रा टोला स्थित सकमापुल इलाके में जन्मे तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े IPS देवेन भारती ने बुधवार शाम को मुंबई पुलिस के 49वें पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पटना हाई कोर्ट के वकील स्व. त्रिपुरारी शरण श्रीवास्तव और मिथिला यूनिवर्सिटी की हिंदी संकाय की प्रफेसर रहीं स्व. डॉ. भारती श्रीवास्तव के लाडले बेटे ‘बुल्लू’ बचपन से बेहद मेधावी छात्र रहे।

 

देवेन भारती के बचपन का नाम ‘बुल्लू’

दरअसल IPS देवेन भारती के बचपन का नाम ‘बुल्लू’ है, जिनके रिश्तेदार आज भी इन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। देवेन यानी बुल्लू का बचपन दरभंगा जिले के ही किला घाट स्थित सेनापत इलाके में बीता, जो उनका ननिहाल है। ममेरे भाई शिरीष चंद्र और मनीष चंद्र के साथ इन्होंने दरभंगा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की।

 

बिहार में दरभंगा के हैं रहने वाले

दरभंगा निवासी और देवेन के पड़ोसी इंजिनियर रतन किशोर वर्मा बताते हैं कि 10 साल की उम्र में देवेन ने प्रतिष्ठित नेतरहाट परीक्षा पास की और नेतरहाट आवासीय स्कूल से ही इन्होंने मैट्रिक (दसवीं) की। फिर, दिल्ली जाकर देवेन ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से स्नातक और मास्टर्स की पढ़ाई की। 1994 में IPS बन देवेन महाराष्ट्र कैडर जॉइन किए। देवेन को दरभंगा से काफी लगाव है। तीन साल पहले वे दरभंगा गए थे। इनके पिता का बहुत पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया, जबकि इनकी मां का निधन करीब तीन साल पहले मुंबई में हुआ। देवेन भारती के दोनों ममेरे भाई वकालत करते हैं, जबकि इनका एक सगा भाई वकील और दूसरे भाई MNC के कंट्री हेड हैं।

 

सरनेम में इसलिए देवेन लगाते हैं ‘भारती’

कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखने वाले देवेन भारती की मां का नाम भारती श्रीवास्तव है। मां ने देवेन का नाम देवेन श्रीवास्तव की बजाय स्नेह से देवेन ‘भारती’ रखा, ताकि उन्हें हमेशा अहसास हो कि उनकी मां उनके साथ हैं। देवेन भारती के आयुक्त बनने की खबर सुनकर इनके ननिहाल वाले खुशी से झूम उठे। वहीं, मुंबई मैथिल समाज ने भी भारती के सीपी बनने पर खुशी जाहिर की। बिहार छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मोहन मिश्र ने कहा कि छठ पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में देवेनजी का अविस्मरणीय योगदान रहता है। समाजसेवी अमित मिश्रा ने भारती को सीपी बनने पर शुभकामनाएं दी, जबकि संदीप यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ.संदीप झा ने देवेन भारती को सीपी बनाए जाने पर इसे मिथिला समाज का गौरव बताया।

 

इकलौते IPS, जो 5 CP के साथ कर चुके हैं काम

तीन दशक के करियर में देवेन भारती मुंबई पुलिस जोन-7 के डीसीपी, क्राइम ब्रांच के डीसीपी और अडिशनल सीपी के अलावा क्राइम ब्रांच, ईओडब्ल्यू एवं लॉ ऐंड ऑर्डर के जॉइंट सीपी व ATS चीफ रहे। 2023 में वे मुंबई पुलिस के पहले स्पेशल सीपी बने। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला, शीना बोरा मर्डर केस, इंडियन मुजाहिद्दीन सिंडिकेट जैसे दर्जनों हाई प्रफाइल केसों की जांच में अहम भूमिका निभाई। देवेन भारती शायद इकलौते ऐसे IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने बतौर जॉइंट सीपी 5 आयुक्तों के साथ काम किया। इनमें सीपी राकेश मारिया, सीपी अहमद जावेद, सीपी दत्तात्रय पडसलगीकर, सीपी सुबोध जायसवाल और सीपी संजय बर्वे के नाम शामिल हैं। भारती को 2023 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। सीपी रेस में 1991 बैच के IPS संजय वर्मा, 1993 बैच की IPS अर्चना त्यागी समेत कई IPS थे।

 

3 साल बाद है रिटायरमेंट

हालांकि, देवेन भारती फिलहाल एडीजीपी रैंक के अधिकारी हैं और अगस्त, 2025 में इनका डीजी रैंक में प्रमोशन प्रस्तावित है। इसके बाद आयुक्त का पद डीजी रैंक का हो सकता है। बता दें कि देवेन भारती 3 साल बाद 2028 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। भारती के समक्ष पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र मुंबई की कानून व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने की चुनौती रहेगी। महिला अपराध पर रोक लगाना और साइबर क्राइम डिटेक्शन रेट को बढ़ाना भी अहम जिम्मेदारी होगी।

इसे भी पढ़ें : Pahalgam Attack: हवाई मोर्चे पर भारत का जवाबी वार, पाक विमानों पर लगा प्रतिबंध – LOC पर लगातार गोलीबारी जारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time