Deoghar: आधार सीडिंग कैंप का DC ने किया निरीक्षण, टोकन सिस्टम लागू करने का निर्देश

देवघर: देवघर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आधार सीडिंग कार्यों की समीक्षा के लिए उपायुक्त विशाल सागर ने गुरुवार को अंधरीगादर पंचायत भवन का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे शिविर में महिला लाभुकों से संवाद किया और दस्तावेज़ी प्रक्रिया की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

 

प्रणालीबद्ध संचालन पर ज़ोर, टोकन सिस्टम लागू करने का निर्देश
कैम्प में लाभुकों की संख्या अधिक होने के कारण उपायुक्त ने देवघर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नॉन-डीबीटी सूची में दर्ज लाभुकों के नाम पहले सूची से मिलाएं और टोकन प्रणाली के ज़रिए एक-एक लाभुक को क्रमवार सेवा प्रदान करें। इससे न सिर्फ लाभुकों को सुविधा होगी, बल्कि कैम्प कर्मियों पर भी दबाव कम होगा।

 

12 मार्च 2025 के बाद लाभ पाने वालों के लिए ही अनिवार्य है कैंप आना
डीसी ने स्पष्ट किया कि यह कैंप केवल उन लाभुकों के लिए है जिन्हें 12 मार्च 2025 के बाद योजना के तहत राशि प्राप्त हुई है। इससे पहले लाभ पाने वाले लाभुकों को कैंप में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।

 

पंचायत भवन की दुर्दशा पर नाराज हुए डीसी
निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंचायत भवन की बिजली व्यवस्था, पंखे, बल्ब और स्वच्छता की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि प्रति माह मिलने वाले ₹15,000 की राशि का उपयोग भवन के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों में पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ किया जाए।

 

प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक चलेगा आधार सीडिंग कार्य
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत भवनों में 7 मई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आधार सीडिंग शिविर लगाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, एवं प्रखंड व पंचायत स्तर के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: इंटक ने गांव की गलियों में निकाली रैली, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही उल्लेखनीय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time