Bahragora: बहरागोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों संग मनाया राखी पर्व

बहरागोड़ा:  शनिवार को बहरागोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल ने किया।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला आईटी सेल प्रमुख अर्चना दास, प्रहल्लाद घोष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। माहौल उत्साह और अपनापन से भरा रहा।

महिला मोर्चा की बहनों ने थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव और सभी पुलिस जवानों को राखी बांधकर आभार जताया। साथ ही उनकी लंबी उम्र, बुद्धिमत्ता और शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यह आयोजन न केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सुरक्षा और सौहार्द का संदेश भी फैलाया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: स्वामी निगमानंद आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *