Bundu : देशव्यापी आम हड़ताल का बुंडू-तमाड़ में दिखा असर, बारिश के बावजूद सड़क पर उतरे बंद समर्थक

किसान सभा ने 2.30 घंटे जाम रखा रांची-टाटा उच्च राजपथ

बुंडू :  मजदूर यूनियनों के देशव्यापी आम हड़ताल का असर बुधवार को बुंडू एवं तमाड़ मे देखने को मिला. बंद के समर्थन में झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा कार्यकर्ताओं ने रांची-टाटा उच्च राजपथ को बुंडू में ढाई घंटे जाम रखा. इसके पूर्व बंद समर्थकों ने जुलूस निकालकर सरकार के श्रम विरोधी कानून हटाने की मांग की. किसानों के फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी करो, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करो, किसान विरोधी केन्द्रीय कृषि बाजार नीति रद्द करो, जबरन जमीन अधिग्रहण व विस्थापन पर रोक लगाओ, झारखंड में हाथियों के आतंक से किसानों को निजात दिलाओ, जल, जंगल, जमीन पर कारपोरेट कब्जा नहीं चलेगा, सर्वाधिक निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाओ, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य की गारंटी करो, किसानों की बढ़ती आत्महत्याएं क्यों, मोदी सरकार जबाब दो, प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियां कहां है, मोदी सरकार जबाब दो, कौन बनाता हिन्दुस्तान, देश का मजदूर किसान आदि नारे लगा रहे थे.

इसे भी पढ़ें : Bharat Bandh: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी भारत बंद आज, जानिए क्या हैं उनकी मांगे

कारपोरेट्स हित पूरा करने में जूटी है सरकार- सुफल महतो

झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने संबोधित करते हुए कहा देश की सरकार किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के सहारे कारपोरेट के हितों को पूरा करने में लगी है, किसान आन्दोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करते हुए मोदी सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का लिखित समझौता अभी तक लागू नहीं किया. किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहण कर अंडानी-अंबानी को दिया जा रहा है. आम जनता के ऊपर महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण का असह्य भारी बोझ रोज व रोज़ लादा जा रहा है.

प्रदर्शन में यह रहे शामिल

राज्य कमिटी के सदस्य रंगोवती देवी, सुरेश मुंडा, दिवाकर सिंह मुंडा,  जिला कौंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, पांडू राम मुंडा, शोभाराम महतो, मंगल सिंह मुंडा, उमेश महतो, दिनेश महतो, अनुप दत्ता, सहचरी देवी, किसान नेता मधुसूदन सेठ, शिवेशवर महतो, बलराम पातर, भोंदू मुंडा, बुधराम मांझी, सुबोध महतो, रामदयाल मुंडा, सुनदरसाय महतो, दिलीप महतो, बनबोध मुंडा, अजित मुंडा, अजमबर मुंडा, उपेन्द्र महतो, रमेश मुंडा सहित अन्य किसान उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अखिल भारतीय हड़ताल रही पूरी तरह सफल, बेफी ने कर्मचारियों को दी बधाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : सुरक्षा गार्डों से 12 घंटे तक ड्यूटी कराने का आरोप, सुरक्षा एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने DLC से की जांच की मांग

PF, ESI, बोनस और अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित किए जाने की भी शिकायत जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र में संचालित कुछ गैर-लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से निर्धारित नियमों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time