Chaibasa: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर चिरिया सेल माइंस के बच्चों ने तीरंदाजी में झारखंड का नाम किया रोशन

गुवा:  बिरसा मुंडा तीरंदाजी फीडर सेंटर, चिरिया सेल माइंस के बच्चों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में SPSB द्वारा उन्हें चयनित किया गया।

चिड़िया क्षेत्र के कोच बीरसिंह पूर्ति के निर्देशन में रचना बोइपाई और अफसर मल्हार ने देश में अपना नाम रोशन किया। बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

16वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 जेआर टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 लड़की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में रचना बोइपाई, प्राची नाग और दिव्यांशी समद शामिल थीं, जिन्होंने चिड़िया माइंस क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया।

व्यक्तिगत पुरस्कार:
अंडर-17 लड़कियों, 30 मीटर दूरी: रचना बोइपाई – स्वर्ण पदक
अंडर-17 लड़कों, 20 मीटर दूरी: अफसर मल्हार – कांस्य पदक

चिड़िया क्षेत्र के ग्रामीणों और सेल के कर्मचारियों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इस उपलब्धि ने न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया है, बल्कि चिड़िया क्षेत्र को भी राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर गर्व का मौका दिया है।

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time