Jadugora: चाईबासा रीज़न का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह, ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता में जादूगोड़ा एवं भाटीन माइंस विजेता

जादूगोड़ा:  चाईबासा रीज़न का 63वां वार्षिक धातु उत्पादक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 शनिवार को नरवापहाड़ में संपन्न हुआ। अंतिम दिन विशेष रूप से माइंस दुर्घटना में प्राथमिक उपचार पर आधारित ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें यूसिल, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सूरदा कॉपर माइंस और कुल नौ माइंस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन जनरल ऑफ़ माइंस सेफ्टी, चाईबासा के निर्देश पर 12 नवंबर से 15 नवंबर तक किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न माइंस के माइनिंग मेट, ब्लास्टर, टिंबर मेन, ऑपरेटर, जंबो ड्रिलर, ड्रिलर इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिकल कर्मचारी प्रतिभागी बने।

प्रतियोगिता का स्वरूप और समूह विभाजन
प्रतियोगिता नरवापहाड़ खान इंफॉरमेशन सेंटर में आयोजित हुई। प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया:

ग्रुप A3-A: नरवापहाड़ माइंस, जादूगोड़ा माइंस, तुरामडीह माइंस, सूरदा माइंस
ग्रुप A3-B: बागजाता माइंस, भाटीन माइंस, महुलडीह माइंस, केंदाडीह माइंस, लावा गोल्ड माइंस

निर्णायक मंडली में ग्रुप A3-A के लिए डॉक्टर के. खनरा (नरवापहाड़ माइंस हॉस्पिटल), एन. भी. भी. एस. बाबू (प्रबंधक जादूगोड़ा माइंस) और अभिषेक कुमार (सुरक्षा अधिकारी HCL सूरदा माइंस) शामिल थे।
ग्रुप A3-B के लिए डॉक्टर के. खनरा, जॉय मुखर्जी (सहायक प्रबंधक महुलडीह माइंस) और बाबूलाल दे (सुरक्षा अधिकारी भाटीन माइंस) निर्णायक मंडली में थे।

विजेता टीम और परिणाम
प्राथमिक चिकित्सा ट्रेड टेस्ट के परिणाम घोषित किए गए:

ग्रुप A3-A:
प्रथम: जादूगोड़ा माइंस
द्वितीय: नरवापहाड़ माइंस
तृतीय: तुरामडीह माइंस

ग्रुप A3-B:
प्रथम: भाटीन माइंस
द्वितीय: बागजाता माइंस
तृतीय: केंदाडीह माइंस

ट्रेड टेस्ट का उद्देश्य सुरक्षा मानकों को मजबूत करना और सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुनिश्चित करना है।

सुरक्षा सप्ताह का थीम और उद्देश्य
नरवापहाड़ खान के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित खदान और स्वस्थ कामगार सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एम.के सिंह खान प्रबंधक नरवापहाड़ माइंस, एन भी भी एस बाबू खान प्रबंधक जादूगोड़ा,एस परियार खान प्रबंधक महुलडीह माइंस, के लालु सुरक्षा अधिकारी नरवा पहाड़ माइंस, एस के सिंह, नव रंजन भकत , रवींद्रनाथ महतो, अनूप कुमार भकत धनंजय सिंह, निरंजन सिंह, गाजिया हांसदा ने अहम योगदान दिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time