गुवा: गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार रात से लगातार हो रही बारिश का असर बुधवार सुबह देखने को मिला। तेज बारिश और तेज हवा के कारण मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
पेड़ गिरने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गुवा वन विभाग के पदाधिकारी परमानंद रजक को दी। वन विभाग ने तुरंत सड़क को साफ कराया और यातायात को पूर्ववत बहाल किया।

















































