चाईबासा : चाईबासा की हिंदू जागरण समिति 30 मार्च को हिंदू नववर्ष कार्यक्रम करेगी इसे लेकर पहली बैठक आयोजित की गई । इसमें नववर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी सदस्यों ने अपना बहुमूल्य विचार प्रदान किया। इस वर्ष हिंदू जागरण नववर्ष कार्यक्रम के लिए कैलेंडर भी वितरण किया जाएगा। जिसका विमोचन किया गया हिंदू जागरण के कार्यालय बाल मंडली में ।
इस वर्ष शोभा यात्रा में कुल 7 झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। गांधी टोला नव निर्माण हनुमान मंदिर से दोपहर 2 बजे यात्रा का समापन सदर बाजार दुर्गा मंदिर में होगा मां दुर्गा की महाआरती के साथ।
बैठक में ये थे मौजूद
आज की बैठक में मुख्य रूप से सदस्य जय गिरी गोस्वामी, अविनाश यादव,दीपक गुप्ता,रोशन जयसवाल,अभिमन्यु यादव,अनूप प्रजापति,सतीश पूरी,आकाश रवानी,विजय राम तुरी,संजय जांगिड़,देवराज,रोहन निषाद, शुभेंदु सिन्हा,सोनी गोपालन,हेमंती विश्वकर्मा, मृदुला निषाद,अंजू कर्मकार, सुष्मिता चटर्जी, प्रिया गुप्ता,मेनू मिश्रा आदि सदस्य मौजूद रहे ।





















































