चाईबासा: बहुभाषी शिक्षा पलाश कार्यक्रम के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आज राजकीय बालिका उच्च विद्यालय और श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय में आरंभ हुआ. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षण में संवाद की खाई को कम करना और निर्धारित समय सीमा के भीतर लर्निंग आउटकम प्राप्त करने का लक्ष्य रखना है.
पहले चरण में चौदह सप्ताह तक योजना पर काम किया गया था, जबकि अब पंद्रह से अठाईस सप्ताह तक की योजना पर कार्य करने की बात कही जा रही है. इस प्रशिक्षण में जिले के कुल 305 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
प्रशिक्षण का उद्घाटन एपीओ कृष्णा सिंह की उपस्थिति में हुआ. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों के रूप में सीमा सिंह, शिवांशु सिंह, राजेश सिंकू, दमयंती बिरुवा, बिनिता कुमारी गोप, देवीलाल पुरती, कमल लोचन प्रमाणिक, एहसान आलम, और उषा कुमारी पान शामिल थे.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को बहुभाषी शिक्षा की विधियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे वे छात्रों की भाषा संबंधी बाधाओं को दूर कर सकें और एक समावेशी शिक्षण वातावरण का निर्माण कर सकें.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa: झामुमो केन्द्रीय महाधिवेशन के पूर्व सांगठनिक गतिविधियाँ तेज, समितियों के पुनर्गठन का कार्य जारी
There is no ads to display, Please add some



















































