Chaibasa: नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क की मरम्मत शुरू, झामुमो नेताओं की चेतावनी लाई रंग

गुवा:  नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क (एनएच-75) की जर्जर हालत और खतरनाक पुलियों को लेकर झामुमो नेताओं द्वारा दिए गए 72 घंटे के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. मनोहरपुर पथ प्रमंडल विभाग ने आज सुबह से जेसीबी और मजदूरों के सहयोग से पुलिया की मरम्मत शुरू कर दी.

पिछले कई महीनों से पुलिया की जर्जर स्थिति आम नागरिकों और भारी वाहनों दोनों के लिए जानलेवा बनी हुई थी. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम के नेतृत्व में महासचिव आलोक टोपनो, वरिष्ठ नेता रीमू बहादुर सहित अन्य नेताओं ने अनुमंडल विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेताया था कि यदि मरम्मत कार्य शीघ्र नहीं शुरू हुआ तो चक्का जाम और लौह अयस्क ढुलाई रोक दी जाएगी.

मरम्मत कार्य प्रारंभ होते ही झामुमो के केंद्रीय सदस्य, प्रखंड कमेटी के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने इसे जनता की एकता और राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत बताया. स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और कहा, “अब समझ में आया कि लोकतंत्र में आवाज़ कितनी असरदार होती है.”

स्कूली वाहन चालकों से लेकर छोटे दुकानदारों और दिहाड़ी मजदूरों तक, सभी ने इस पहल का स्वागत किया. ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं को धन्यवाद देते हुए इसे “जीवन की राह को सुगम बनाने वाला कदम” बताया.

सक्रिय नेतृत्व और जन भागीदारी
इस संघर्ष को सफल बनाने में झामुमो नोवामुंडी प्रखंड कमिटी के कई नेता सक्रिय रहे, जिनमें प्रमुख नाम हैं –
• दुर्गा चरण देवगम (प्रखंड अध्यक्ष)
• आलोक टोपनो (प्रखंड सचिव)
• रीमू बहादुर (वरिष्ठ नेता)
• अभिषेक सिंकू (केंद्रीय सदस्य व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष)
इन सभी ने न सिर्फ प्रशासन पर दबाव बनाया, बल्कि लोगों को संगठित कर जनहित की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया.

झामुमो सांसद जोबा माझी ने भी इस मुद्दे पर प्रशासनिक स्तर पर हस्तक्षेप कर मरम्मत कार्य को गति दी. झामुमो नेताओं ने इसके लिए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: पिकअप कैंपर में जानवरों की तरह ठूंसकर भेजे गए स्कूली बच्चे – प्रशासन ने नहीं दी कोई व्यवस्था, जेब से भरे किरा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time