Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले में नशीले पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रशासनिक सतर्कता के साथ सख्ती भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों में नियमित रूप से रैंडम जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

उपायुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर को नशीली दवाओं और कोडिन युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण, बिक्री एवं वितरण के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने और दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण और जागरूकता अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया गया। NCORD के तहत जिले में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी को उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Jamshedpur : यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चेप्टर द्वारा डीबीएमएस हाई स्कूल, कदमा में आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2026 का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time