Chakulia: रात के अंधेरे में घर तोड़ा, अनाज खाया और बर्बाद किया, हाथी का कहर जारी

चाकुलिया: प्रखंड के विभिन्न गांवों में जंगली हाथी का उत्पात जारी है. भोजन की तलाश में भटक रहे हाथी घरों और गोदामों को निशाना बना रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.

रात्रि में घर तोड़ा, भोजन किया और बर्बाद भी किया

गत रात्रि जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में एक हाथी ने भदुआकोचा की ओर से प्रवेश किया. देर रात लगभग एक बजे इस विशालकाय हाथी ने वनवासी मुंडा नामक महिला के घर को तोड़ दिया. भयभीत महिला ने किसी तरह घर के कोने में छिपकर अपनी जान बचाई. हाथी ने घर में रखे धान, गेहूं, आटा और चावल को खाकर व बिखेर कर बर्बाद कर दिया.

 

ग्रामीणों ने मशक्कत कर भगाया हाथी

घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा. फिलहाल यह हाथी राजबासा जंगल में शरण लिए हुए है, लेकिन इससे आसपास के गांवों में दहशत बरकरार है.

एसएफसी गोदाम का गेट भी तोड़ा

रविवार की शाम को एक अन्य हाथी ने हरिनिया स्थित एसएफसी गोदाम पर हमला किया. चावल की तलाश में हाथी ने गोदाम के दो गेट तोड़ डाले. गोदाम व्यवस्थापक कृष्ण मुंडा ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि हाथी कई बार गोदाम को नुकसान पहुंचा चुका है.

प्रशासन की निष्क्रियता से ग्रामीण चिंतित

लगातार बढ़ते हाथी हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं. जान-माल की सुरक्षा को लेकर वे प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:  Chakulia: रूपुषकुंडी में दिखी अयोध्या की छवि, भव्य पंडाल बना चर्चा का विषय

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time