
जमशेदपुर: झारखंड सरकार की जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित ठक्कर बाबा मध्य विद्यालय में दो नए अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण कार्य का रविवार को शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के विधायक सचिव ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो के प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उन्होंने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस नए निर्माण से विद्यालय की शिक्षा सुविधाओं में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। शिक्षा के इस विकास कार्य से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्रियों के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां, MGM के नए भवन में मिले जर्जर बेड