Jamshedpur: ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील कर्मचारी के बीच झड़प, बाइक की चाबी छीनने का प्रयास

जमशेदपुर: जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग अभियान एक बार फिर विवादों के घेरे में है. सिदगोड़ा के 28 नंबर रोड पर टाटा स्टील के कर्मचारी प्रदीप तियू और ट्रैफिक पुलिस के एक जवान के बीच तीखी झड़प हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने शहर में बहस छेड़ दी है.

न्यू बारीडीह निवासी और टाटा स्टील कर्मी प्रदीप तियू अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे. जैसे ही वे बाइक से उतरने लगे, तभी एक ट्रैफिक जवान पेड़ के पीछे से निकला और जबरन उनकी बाइक की चाबी छीनने की कोशिश की.

जब वह चाबी नहीं छीन पाया तो उसने प्रदीप तियू का हेलमेट उतार लिया और बाइक को जबरन ले जाने का प्रयास किया. प्रदीप ने बताया कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी नियम का हवाला.

मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक डीएसपी नीरज सिंह ने तुरंत जांच का आदेश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जवान की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रदीप तियू ने बताया कि SSP पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बाइक की चाबी छीनना या वाहन को जबरन ले जाना नियम के विरुद्ध है. इसके बावजूद, इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है.

ट्रैफिक नियमों को लागू करना जरूरी है, लेकिन यह भी उतना ही ज़रूरी है कि कार्रवाई सम्मानजनक हो. जब चेकिंग के नाम पर आम लोगों की गरिमा को ठेस पहुंचाई जाती है, तो यह न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करता है, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की भी पोल खोलता है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो में JDU ने शुरू किया संपर्क और समाधान अभियान

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time