Potka: पोटका विधायक की पहल पर मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन, 57 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन

पोटका: तेंतला पंचायत भवन में रविवार को स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल से गंगा मेमोरियल अस्पताल शंकोसाई एवं वीर शहीद गंगानारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 284 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 57 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया।

शिविर का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलन और स्व. गंगा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए वादों के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से गंगा मेमोरियल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नागेंद्र सिंह की 35 वर्षों से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नि:शुल्क सेवा करने की मिसाल को सम्मानित किया।

डॉ. नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिविर में प्लास्टिक सर्जन डॉ. ललित मिंज, गायनोलॉजिस्ट डॉ. मंजुला श्रीवास्तव और डॉ. पूजा कश्यप, ओरल डेंटल सर्जन डॉ. तापस बाला, डॉ. स्मारिका, फिजीशियन डॉ. पंपी, डॉ. मुकेश सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निशुल्क जांच और परामर्श दिया।

शिविर के सुचारू संचालन में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, जिकरूल होदा, श्याम चरण सरदार, अर्धेंदु गोप, गौरांग महाकुड़, कृष्णा सिंह सरदार, फूलचांद सरदार (लाल), प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार और मूरती गोप जैसे स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंद्रावती महतो ने प्रस्तुत किया।

Potka: पोटका विधायककी पहल पर मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन, 57 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस लाइन में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time