Gamharia: 55 लाख की लागत से गम्हरिया में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत बड़ामारी गांव में अब ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. यहां करीब 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा. इस स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं उपाध्यक्ष मधुश्री महतो द्वारा किया गया. दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से स्थानीय लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं अपने गांव में ही उपलब्ध होंगी.

स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में बड़ा कदम
इस अवसर पर जिप सदस्य पिंकी मंडल, पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी, और बड़ामारी के अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया. नेताओं ने आश्वस्त किया कि केंद्र बनने के बाद बुखार, डिलीवरी, टीकाकरण, प्राथमिक जांच व इलाज जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी. गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इसके सबसे बड़े लाभार्थी होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 6 महीने से नहीं मिला कमीशन, PDS डीलर बोले- इस बार नहीं बांटेंगे राशन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time