Potka : पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास से मातृहीन छात्र को मिला आवासीय विद्यालय में नामांकन

पोटका : रसूनचोपा गांव निवासी मातृहीन छात्र बिशु सोरेन का नामांकन पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में सातवीं कक्षा में कराया गया। बताया जाता है कि बिशु सोरेन की माता का निधन वर्ष 2023 में हो गया था। इसके बाद पिता पृथ्वी सोरेन के सामने बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई एवं सुरक्षा की बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। जमशेदपुर में ठेकेदारी कार्य करने के कारण बच्चों की देखभाल सही ढंग से कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
इसी परेशानी को लेकर पृथ्वी सोरेन ने पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल से मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री मंडल ने पहल की, जिसके बाद बिशु सोरेन का नामांकन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में संभव हो सका। नामांकन होने के बाद पृथ्वी सोरेन ने फोन कर करुणामय मंडल को इसकी जानकारी देते हुए आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ दुर्व्यवहार की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने की निंदा, मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time