Chandil: चांडिल में केनाल से महिला का शव बरामद, चार दिन से थी लापता

चांडिल:  चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगुडीह में सोमवार देर रात सुवर्णरेखा मुख्य केनाल में एक महिला का शव तैरता मिला। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।शव की पहचान चिलगुडीह टोला कदमबेड़ा निवासी पार्वती मुर्मू के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से गायब थीं, लेकिन इस दौरान परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। परिजनों और ग्रामीणों ने आपस में बैठक कर खुद ही खोज शुरू की थी।

खोज के दौरान ग्रामीणों को केनाल में एक शव दिखा। तत्काल चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शव दो से तीन दिन से पानी में था। परिजनों ने बताया कि पार्वती कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं।
हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है — यह दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: निर्माणाधीन पीएम आवास के नीचे युवक का शव मिला, हत्या की आशंका 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह…

Spread the love

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time