Jamshedpur: निर्माणाधीन पीएम आवास के नीचे युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत पीएम आवास के निर्माणाधीन फ्लैट के नीचे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना मंगलवार सुबह की है. जहां मृतक बिपद तरन पात्रा (29) के भाई प्रवीण मोहंती ने हत्या का आरोप लगाया है.

फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी और पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है. शव देखकर प्रतीत हो रहा है किसी ने पत्थर से सिर कूचकर युवक की हत्या कर दी है. फिलहाल यह जांच का विषय है. मृतक मूल रूप से पुरुलिया के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था. यहां वह अपने माता पिता और भाई के साथ रहता था. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि हत्या की आंशका है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार वरना ने मारी टक्कर – दोनो गाड़ियाँ जलकर खाक, आरोपी फरार

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *