Galudih : तारापद महतो हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

  • ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, जमीन विवाद में हुई थी हत्या
  • जमीन विवाद बना हत्या की वजह, एक आरोपी अब भी फरार

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उलदा पंचायत की उप मुखिया शा रानी महतो के पति एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक तारापद महतो की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड के मुख्य आरोपी निवास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे को उलीडीह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोली तथा लाल-काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गुरुवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए नियंत्रण कक्ष के नंबर

तारापद महतो हत्याकांड में पुलिस को मिली अहम सफलता

ग्रामीण एसपी ने बताया कि तारापद महतो हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त के उलीडीह थाना क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी, सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के निर्देश पर घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके ससुराल उलीडीह से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद जमीन से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया। इस मामले में पूर्व में भी दो आरोपियों को एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल एक अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time