Potka : विश्व कैंसर दिवस पर पोटका में पीएलवी का डोर टू डोर जागरूकता अभियान

  • ग्रामीणों को कैंसर के कारण, बचाव और जांच के प्रति किया गया जागरूक

पोटका : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के सामरसाई गांव में डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ विश्व कैंसर दिवस मनाया गया और उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। पीएलवी सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि कैंसर कई प्रकार का होता है, जिनमें मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, त्वचा कैंसर, मूत्राशय कैंसर, पेट और यकृत कैंसर प्रमुख हैं। लोगों को समय पर जांच कराने और लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो डबल मर्डर केस में बड़ी सफलता, ढाई साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना है जरूरी

पीएलवी ने जानकारी दी कि देश में हर साल लगभग नौ लाख लोगों की मौत कैंसर से होती है, जबकि करीब 14 लाख नए कैंसर के मामले सामने आते हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में हर नौ महिलाओं में एक और हर आठ पुरुषों में एक कैंसर से प्रभावित है, जो गंभीर चिंता का विषय है। सबसे अधिक होने वाला कैंसर फेफड़ों का है। आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार केवल फेफड़ों के कैंसर से हर साल 60 हजार से अधिक लोगों की मौत होती है। इसके प्रमुख कारण धूम्रपान, तंबाकू का सेवन, शराब और वायु प्रदूषण बताए गए। पीएलवी ने लोगों से पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और किसी भी शंका की स्थिति में डॉक्टर से जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम में चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, सबिता सोरेन, कुरुमीता मुर्मू, बसंती सरदार, सुमित कुमार गोप सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time